रजिस्ट्रेशन करने से पहले विवरणिका (Prospectus) को ध्यान से पढ़े । Prospectus
सर्वप्रथम अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ेगा जिसके पश्चात उसे टोकन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसका प्रयोग करके अभ्यर्थी अपने स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगा |
एडमिशन फॉर्म भरने के पश्चात उसका प्रिंट अवश्य निकालने या प्रिंट काउंसलिंग के समय जमा करना होगा।
अभ्यर्थी अपने क्वालीफिकेशन की डिटेल्स रिजल्ट आने के बाद अपडेट कर सकते हैं l
एडमिशन फॉर्म 3 भाग में विभाजित है जिसमें से 1 स्टेप में अभ्यर्थी को अपनी इनफॉरमेशन भरनी होती है तथा 2 स्टेप में अभ्यर्थी को अपनी क्वालिफिकेशन की जानकारी भरनी होती है तथा 3 स्टेप में अभ्यर्थी को अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे तीनों स्टेप कंप्लीट होने के बाद अभ्यर्थी अपना फॉर्म सबमिट प्रिंट निकाल सकता है l
विद्यार्थी अपनी फीस स्टूडेंट पोर्टल पर लॉगिन करके जमा कर सकता है और किसी भी समय अपनी फीस प्रति को प्राप्त कर सकता है
अभ्यर्थी अपना नाम तथा पिता का नाम हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के अनुसार ही लिखें।
वाणिज्य में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा अथवा अर्थशास्त्र या गणित में किसी एक विषय के साथ इंटरमीडिएट में अभ्यर्थियों के कम से कम 40% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
किसी भी तकनिकी असुविधा के लिए अभ्यर्थी कार्यालय अवधि प्रातः में 10.00 से सायं 5.00 के मध्य हेल्पलाइन नं0 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
छात्र प्रवेश आवेदन फार्म पर स्वयं का ही मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अंकित करें ।
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर ही गैप ईयर मान्य होगा ।
बी०ए० / बी०एससी० / बी०काम० में आवेदन हेतु इण्टरमीडिएट में न्यूनतम प्राप्तांक 40%अंक सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति / जनजाति श्रेणी के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 33% अनिवार्य है।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (National Open Board) के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त अर्हता उनके लिए भी अनिवार्य है।
बी०काम० में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट कामर्स या समकक्ष परीक्षा (व्यवसायिक / वोकेशनल पाठ्यक्रम) या अर्थशास्त्र या गणित में से किसी एक विषय के साथ सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 40% अंक होना चाहिए एवं अनुसूचित जाति / जनजाति श्रेणी के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 33% अनिवार्य है।
बी०काम० में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट कामर्स या समकक्ष परीक्षा (व्यवसायिक / वोकेशनल पाठ्यक्रम) या अर्थशास्त्र या गणित में से किसी एक विषय के साथ सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 40% अंक होना चाहिए एवं अनुसूचित जाति / जनजाति श्रेणी के लिए न्यूनतम प्राप्तांक 33% अनिवार्य है।